मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- BRA BU News: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय(आरएबीयू) के 70 सहायक प्राध्यापक कार्रवाई की जद में आ गये हैं। इन शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्रों में कई तरह की गड़बड़ियां पायी गई हैं। पिछले महीने विश्वविद्यालय की तरफ से बनायी गई जांच कमेटी की पड़ताल में इन गड़बड़ियों का पता चला है। आशंका और आरोप सही साबित हुए तो उनकी नौकरी भी जा सकती है। गड़बड़ी उजागर होने के बाद कई प्रोफेसर की पोस्टिंग पर रोक लगा दी गयी है। इनमें कई रसूखदारों के रिश्तेदार भी शामिल हैं। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि विवि सेवा आयोग के निर्देश पर वर्ष 2020 से 2025 तक नियुक्त सहायक प्राध्यापकों के अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच की गई थी। इस जांच के दौरान जांच टीम को कई दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है। विश्वविद्यालय जां...