नई दिल्ली, मार्च 10 -- BPSSC Enforcement Sub-Inspector Final Result 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए मंगलवार का दिन खुशियों भरा रहा। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 'प्रवर्तन अवर निरीक्षक' के 33 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी किए गए इस परिणाम की सबसे खास बात यह रही कि विज्ञापित सभी 33 रिक्तियों को भर लिया गया है, यानी कोई भी पद खाली नहीं रहा।चयनित अभ्यर्थियों कीडिटेल्स इस भर्ती प्रक्रिया में लैंगिक समानता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया है। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल चयनित 33 अभ्यर्थियों में से 22 पुरुष अभ्यर्थी ने अपनी जगह पक्की की है। वहीं 11 महिला अभ्यर्थी ने सफलता का परचम लहराया है। सभी श्रेणियों के पदों को उनकी पात्रता और मेरिट के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.