वरीय संवाददाता, अप्रैल 14 -- बीपीएससी द्वारा टीआरई-4 का विज्ञापन में अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका पत्र शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। इसी के आधार पर विज्ञापन जारी किया जाएगा। पूर्व में जितना वेटेज दिया गया था, उसी के अनुरूप इसबार भी प्राथमिकता दी जाएगी। एक साल विद्यालयों में अतिथि शिक्षक के तौर पर कार्य करने वाले को दो अंक और अधितकम 10 अंक निर्धारित हैं। बीपीएससी ने शिक्षा विभाग से दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी और महिलाओं के लिए विषयबार और रोस्टर के अनुसार सीटें आरक्षित करने के लिए पत्र भेजा है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से इस संबंध में शिक्षा विभाग से पत्राचार किया गया है, ताकि विज्ञापन निकालने से पहले सबकुछ क्लीयर हो जाए। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और असमंजस की स्थिति न बने। अब...