वरीय संवाददाता, मार्च 20 -- BPSC TRE 4 Vacancy : चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति का विज्ञापन मार्च के अंत तक जारी होगा। पूर्व के फॉर्मेट में कुछ बदलाव होगा। इस चरण में 46,595 पदों पर बहाली होनी है। इस बाबत आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने खबर प्रकाशित की थी, जिस पर मुहर लगी। बीपीएससी के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग से जो भी बदलाव किये जाने थे, उसका प्रस्ताव मिल गया है। इस बार रिक्तियां जिलावार निकाली जाएंगी। आवेदन में अभ्यर्थियों को तीन नहीं, बल्कि इसबार 38 जिलों का विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा। जो जिले का विकल्प नहीं चुनेंगे, उनका चयन किसी भी जिले के लिए नहीं होगा। अल्फावेट वाले सिस्टम को हटाने की तैयारी रिजल्ट की मेधा सूची के अनुसार जिला अवांटित होगा। इसमें आरक्षण रोस्टर का भी पालन होगा। जिस जिले में जितनी रिक्तियां हों...