नई दिल्ली, अगस्त 29 -- बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती में 111 पद और बढ़ गए हैं। अब इस भर्ती के माध्यम से कुल 33385 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। बढ़ाये गये 111 पदों पर कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए संगीत शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। शुरुआती वैकेंसी की तुलना में अब तक 997 पदों की बढ़ोतरी हो चुकी है। टीआरई-4 की वैकेंसी जारी होने के बाद दूसरी बार पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गयी है। सबसे पहले 32388 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की गयी थी। इससे बाद 24 अगस्त को 886 पद बढ़ाये गये थे। इन पदों में बांग्ला, ललित कला, नृत्य, मैथिली, अरबी, फारसी, विशेष विद्यालय, पाली, प्राकृत, भोजपुरी, मगही और कृषि विषयों के पद शामिल किये गये थे। इसके बाद शिक्षकों के पदों की संख्या 33274 हो गयी थी। बीपीएससी की ओर से टीआरई-4 की प्रारंभिक वैकेंसी 18 अगस्त को जारी की गयी थी। उस...