पटना, अप्रैल 7 -- BPSC TRE 4 Notification: बिहार लोक सेवा आयोग के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में शिक्षक अभ्यर्थियों ने एक बार फिर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर अगले 3 दिनों के भीतर टीआरई-4 का विज्ञापन बीपीएससी की वेबसाइट पर नहीं जारी किया गया, तो 10 अप्रैल से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीपीएससी के खिलाफ आक्रोश जताया और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। छात्र नेता दिलीप कुमार ने मंगलवार को पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दो सालों से टीआरई-4 को लेकर अभ्यर्थियों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त 2024 को ही टीआरई-4 का एग्जा...