पटना, अगस्त 7 -- बिहार लोक सेवा आयोग की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 4) को लेकर एक बार फिर बड़े आंदोलन की आहट सुनाई दे रही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने सम्राट सरकार और बीपीएससी को चेतावनी दी है कि अगर टीआरई 4 का विज्ञापन जल्द नहीं निकाला जाता है, तो बिहार में फिर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जुलाई महीने में ही टीआरई 4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की बात कही थी। मगर अब 7 अगस्त तक नोटिफिकेशन नहीं आया। उन्होंने मिथिलेश तिवारी पर झूठ बोलने और अफवाह फैलाने का आरोप भी लगाया। चर्चित छात्र नेता दिलीप कुमार ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, "बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने कहा था कि टीरआई 4 की अधियाचना आयोग के पास आई थी, लेकिन उसमें कुछ त्रुटियां थीं। उसमें सुधार के लिए शि...