पटना, फरवरी 17 -- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक बहाली (TRE-4) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए सितंबर 2026 में परीक्षा ली जाएगी। इसका रिजल्ट नवंबर महीने में जारी होगा। बीपीएससी ने मंगलवार को वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में संशोधन किया। इसमें स्कूल टीचर के 46,595 पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और इसके परिणाम की तारीख की घोषणा की गई। बीपीएससी के कैलेंडर के अनुसार, टीआरई-4 परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है। कहा गया है कि नवंबर 2026 में परिणाम जारी कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिहार में कल से अग्निवीर बहाली, मुजफ्फरपुर में 15 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल पिछले सप्ताह ही राज्य सरकार की ओर से ब...