पटना, मई 20 -- BPSC TRE-4: बिहार में बीपीएससी टीआरई 4 के अभ्यर्थी आर-पार के मूड में हैं। परीक्षा की अधिसूचना जारी होने में देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने हाल ही में पटना की सड़कों पर प्रदर्शन किया था। अब एक बार फिर आज यानी बुधवार को अभ्यर्थियों ने पटना में महाआंदोलन का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी सुबह 11 बजे पटना कॉलेज से एक मार्च निकालेंगे और डाक बंगला तक जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भी पुख्ता तैयारी की है। कारगिल चौक समेत कई इलाके पुलिस छावनी में तब्दील हो गए हैं। यहां यह भी बता दें कि कुछ ही दिनों पहले बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों से कहा था कि उन्हें प्रदर्शन करने की जरुरत नहीं है। मिथिलेश तिवारी ने यह भी कहा था कि शिक्षक भर्ती परीक्षा की महिला अभ्यर्थियों को आंदोलन करन...