हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 29 -- BPSC TRE-3: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोपी डॉ. मनीष पर ईओयू ने शिकंजा कसा और उसे आखिरकार अरेस्ट कर लिया। कैमूर में डॉक्टर के पद पर रह चुके मनीष कुमार का संजीव मुखिया के बेटे से कनेक्शन भी उजगर हुआ है। ईओयू की टीम अब उसकी कुंडली खंगाल रही है। दरअसल शिक्षक भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित टीआरई -3 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में जहानाबाद जिले के नेहालपुर गांव निवासी डॉ. मनीष कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। 15 मार्च 2024 को निर्धारित टीआरई - 3 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा यह 296 वीं गिरफ्तारी की गई। मंगलवार को इओयू ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक गिरोह के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के बेटे डॉ. शिव के साथ डॉ. मनीष की मित्रता ...