नई दिल्ली, मई 8 -- बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा। बीपीएससी, टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार के साथ राज्य भर से जुटे हजारों छात्रों और छात्राओं ने पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला। जेपी गोलम्बर के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के आवास तक जाने का ऐलान करते हुए पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने लाठी से छात्रा छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें कई छात्र घायल हुए हैं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। जेपी गोलम्बर के पास भारी संख्या में पुलिस तैनात है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी भी पीछे नहीं हट नहीं रहे हैं। लाठी से पिटाई के बाद भी हजारों की संख्या में अभ्यर्थी जेपी गोलम्बर के पास प्...