अनामिका, सितम्बर 3 -- अनामिका। मुजफ्फरपुर- बिहार के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में बीपीएससी टीआरई 2 व 3 की भर्ती में दिव्यांग आरक्षण पर बिहार से बाहर के अभ्यर्थियों की नियुक्ति में गड़बड़ी सामने आई है। सूबे के बाहर के निवासी दिव्यांग अभ्यर्थी 82 अंक में ही विद्यालय अध्यापक बन गए। सीटेट के रिजल्ट व बीपीएससी विद्यालय अध्यापकों के फोल्डर की जांच में यह खुलासा हुआ है। बाहरी दिव्यांग अभ्यर्थियों को बीपीएससी विद्यालय अध्यापक नियुक्ति में कम से कम 90 अंक चाहिए थे। मुजफ्फरपुर में जांच के दौरान 81-82 अंक पर दिव्यांग शिक्षकों की नियुक्ति सामने आई है। डीपीओ स्थापना ने दिव्यांग शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इससे पहले, जिले में महिला आरक्षण में भी सूबे के बाहर की महिलाओं की नियुक्ति में गड़बड़ी सामने आई थी। जिले में एक दर्जन से अधिक ऐसी महिला शिक्षक...