BPSC 71st Mains Admit Card 2026: बिहार 71वीं मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- BPSC 71st Mains Admit Card 2026 Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त मुख्य लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग कल, यानी 17 अप्रैल 2026 को मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने जा रहा है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा की कठिन बाधा को पार किया है, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपनी परीक्षा के केंद्र और समय की पुष्टि कर सकेंगे। इस बार बिहार प्रशासनिक सेवा में शामिल होने की जंग काफी दिलचस्प है क्योंकि आयोग कुल 1298 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इन पदों में एसडीएम, डीएसपी और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिकाएं शामिल हैं, जो राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर हैं। यह भी पढ़ें- BPSC कैलेंडर 2026: TRE 4.0 पर सस्पेंस बरकरार, यहां देखें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.