नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- BPSC 71st mains exam Essay paper analysis: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की बहुप्रतीक्षित 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार से राजधानी पटना के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो गई। प्रशासनिक गलियारों में जाने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह दिन उम्मीदों और उत्साह से भरा रहा। पटना के 22 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा के पहले दिन उपस्थिति का ग्राफ काफी ऊंचा रहा, जिससे साफ है कि युवाओं में बिहार प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा को लेकर जबरदस्त जुनून है। पहले दिन सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर था। आइए जानते हैं यह पेपर कैसा रहा...दो पालियों में हुई परीक्षा बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार पुलिस सेवा समेत कुल 1298 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा के पहले दिन दो सत्रों में एग्जाम लिया गया। पहली पाल...