नई दिल्ली, जून 14 -- बीपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने विशेष व्यवस्था की है। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बेतिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र तक कुल 6 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।क्या रहेगी टाइमिंग रेलवे के अनुसार, बेतिया से दो स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। इनमें एक ट्रेन दोपहर 1 बजे और दूसरी शाम 6 बजे रवाना होगी। दोनों ट्रेनें बापूधाम मोतिहारी और मुजफ्फरपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेंगी। यह भी पढ़ें- बिहार के आंबेडकर स्कूलों में होगी 1000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्तीमुजफ्फरपुर से 2 स्पेशल ट्रेन इसी तरह मधुबनी से दोपहर 1 बजे एक स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरप...