BP चेक कराने पहुंची लड़की ने अस्पताल में मचाया हंगामा, डॉक्टरों पर चाकू से हमले की कोशिश
प्रदीप वर्मा, जून 10 -- गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार दोपहर मानसिक रोगी युवती ने जमकर हंगामा किया। ब्लड प्रेशर नपवाने के लिए अस्पताल पहुंची युवती ने अचानक उग्र होकर डॉक्टरों पर चाकू से हमला किया। इमरजेंसी वार्ड में कागजों को फेंक दिया। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गई। साहिबाबाद क्षेत्र निवासी 21 युवती बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में बीपी जांच कराने पहुंची। लेकिन बीपी मशीन पर महिला स्टाफ नहीं होने से उसने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि युवती ने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. मुकेश और डॉ. शेखर पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। इसके अलावा उसने डॉक्टर की टेबल पर रखे महत्वपूर्ण कागजात फेंक दिए और डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ गई और उल्टी-सीधी हरकत करने लगी। यह भी पढ़ें- क्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.