नई दिल्ली, मार्च 1 -- विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी विवाद हुआ था। फिल्म को केरल हाई कोर्ट से रिलीज वाले दिन यानी 27 फरवरी की शाम को हरी झंडी मिली। पहले दिन देरी से रिलीज होने की वजह से फिल्म को थोड़ा नुकसान जरूर हुआ, लेकिन अब फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। तीन दिन में फिल्म ने 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।द केरल स्टोरी का टोटल कलेक्शन sacnilk.com के मुताबिक, द केरल स्टोरी ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 0.75 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 4.65 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन यानी आज फिल्म ने रात 10 बजे तक के डेटा के मुताबिक 4.51 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह फिल्म का अबतक का कलेक्शन 9.91 करोड़ हो गया है। यह भी पढ़ें- 'द केरल स्टोरी 2' पर लगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.