नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल कई फिल्मों के बीच टक्कर चल रही है। शुक्रवार को कई फिल्में रिलीज हुई थीं और उससे पहले से भी कई मूवीज थिएटर्स में लगी हुई थीं। अब बताते हैं कि नई नवेली, प्रहार, रणबाली फिल्म में से किस मूवी ने शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई की है और कौन फिलहाल बॉक्स ऑफिस की रेस में आगे है। यामी गौतम की नई नवेली वहीं शनिवार को नई नवेली ने 4 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन के हिसाब से फिल्म ने ज्यादा नहीं बल्कि थोड़ी ही ग्रोथ की है। पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ की कमाई की थी। अब इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने 2 दिन में 7.25 करोड़ की कमाई कर ली है।विजय-रश्मिका की रणबाली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 7.30 करोड़ की कमाई की है। भारत में ग्रॉस मूवी ने 19.25 कर...