नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- किसी भी फिल्ममेकर के लिय्व वीकेंड का कलेक्शन खास होता है। छुट्टी वाले दिन अक्सर थिएटर में जमकर भीड़ लगती है। कमाई भी डबल होती है। लेकिन कुछ ऐसी भी भी फिल्में हैं जो वीकडेज में भी परफॉर्म कर रही हैं। करीब दो महीनों से थिएटर में टिकी रहने वाली 'हनुमान अंश' अपने 54वें दिन भी कमाई कर रही है। इसलिए ये फिल्म अभी तक थिएटर से नहीं हटाई गई। वहीं अब एक और भक्ति फिल्म 'द वन' खबरों में बनी हुई है। फिल्म ने मंगलवार को सधी हुई कमाई की। इस लिस्ट में हम आपको द पैराडाइस और वाइब का भी कलेक्शन बताएंगे। हनुमान अंश 54 वें दिन भी चल रही हैरिलीज डेट-7 अगस्त, 2026 मंगलवार का दिन भगवान हनुमान का माना जाता है। और शायद उनका ही चमत्कार है कि उनके भक्त नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अब तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। 2 करोड़ के बजट में ...