नई दिल्ली, फरवरी 3 -- सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान पांडे की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज के 12 दिन बाद बॉक्स ऑफिस टिकी हुई है। हालांकि शुरुआत में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। ओपनिंग डे के कलेक्शन से धुरंधर को मात दी। लेकिन अब 12 वें दिन आते ही फिल्म की कमाई कम होने लगी है। अपने दूसरे वीकेंड के शनिवार को 17.75 करोड़ और रविवार को 22.5 करोड़ कमाने वाली बॉर्डर 2 सोमवार और मंगलवार कम कमाई में निपट रही है। इसी के साथ रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 को भी ऑडियंस नहीं मिल पा रही है।बॉर्डर 2 की कमाई किसी भी फिल्म के लिए हॉलिडे और वीकेंड पर कमाई करना अधिक मुश्किल नहीं होता। लेकिन अगर फिल्म वीकडेज पर भी चल रही है मतलब फिल्म खास है। धुरंधर जैसी फिल्म ने सोमवार को 30 करोड़ का कलेक्शन कर स्टैंडर्ड सेट कर दिया था। अब बॉर्डर 2 वैसी कमाई नहीं कर पा...