नई दिल्ली, जुलाई 10 -- आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाने में फेल रही है। फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता हो गया है, लेकिन फिल्म अब भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। अल्फा स्पाई यूनिवर्स की पहली सबसे धीमी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।अल्फा ने लोगों की उम्मीदों पर फेरा पानी यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स अल्फा से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस फिल्म ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। फिल्म लोगों को पसंद नहीं आ रही है और इस बात की गवाही फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- समय रैना ने आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा को देखने के लिए बुक किया पूरा थिएटरअल्फा की अबतक की कमाई अल्फा ने पहले हफ्ते यानी 09 जुलाई तक केवल 47.45 करोड़ की कमाई की। वहीं, आज यानी 8वें दिन फिल्म न...