नई दिल्ली, फरवरी 2 -- सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने अपने ओपनिंग वीक में धमाकेदार शुरुआत की थी। फिल्म की कमाई देखकर ऐसा माना जा रहा था कि ये फिल्म भी धुरंधर की तरह लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहेगी। लेकिन आज दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई आधे से भी कम हो गई है। वहीं रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 भी बॉक्स ऑफिस स्ट्रगल कर रही है। लेकिन अगर रणवीर सिंह की धुरंधर के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को 30 करोड़ की कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। किसी भी फिल्म के लिए वीक डेज में 30 करोड़ का आंकड़ा छूना बड़ी बात थी। धुरंधर जैसा कमाल बॉर्डर 2 नहीं कर पाई।बॉर्डर 2 दूसरे सोमवार पड़ी सुस्त 23 जनवरी को रिलीज हुई सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान पांडे की फिल्म बॉर्डर 2 ने अपने दूसरे सोमवार को खबर लिखने तक 3.45 करोड़ की है। (अर्ली रिपो...