नई दिल्ली, फरवरी 3 -- रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर-2' का टीजर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में दिखाई गई ज्यादातर चीजें पार्ट-1 के पोस्ट क्रेडिट सीन्स में दी गई झलकियां ही हैं। कुछ नए सीन्स को जोड़कर फिल्म का टीजर तैयार किया गया है, यही वजह थी कि ज्यादातर लोग टीजर से निराश रहे। फिल्म धुरंधर-2 की रिलीज डेट शुरू में दिसंबर 2026 सोची गई थी, लेकिन अब यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही है। दिक्कत यह है कि इसी दिन साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी रिलीज होगी। इस धमाकेदार टक्कर को लेकर क्या है ट्रेड विशेषज्ञ की राय? चलिए जानते हैं।शुरू होगा अफवाहों का सिलसिला? ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, 'आज से पूरा इकोसिस्टम 'टॉक्सिक' पर दबाव बनाने के लिए एकजुट हो जाएगा ताकि धुरंधर-2 के साथ उसका ...