नई दिल्ली, जुलाई 3 -- भारत की स्मार्टफोन मार्केट में एक और नया 5G स्मार्टफोन दस्तक देने की तैयारी में है। घरेलू ब्रांड BOULTT का अपकमिंग BOULTT EVO लॉन्च से पहले Geekbench डेटाबेस पर देखा गया है। किसी भी स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाई देना इस बात का संकेत होता है कि कंपनी उसकी टेस्टिंग के लास्ट फेज में है। इस लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर, RAM, Android वर्जन और शुरुआती परफॉर्मेंस स्कोर जैसी कई अहम डिटेल सामने आ गई हैं। बजट और मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में BOULTT भी इस सेगमेंट में अपना नया फोन BOULTT EVO को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अभी कंपनी ने लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। आइए जानते हैं Geekbench लिस्टिंग में BOULTT EVO के बारे में क्या-क्या जानकारी सामने आई है। Geekbench प...