नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Border 2 Box Office Report: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड के बाद भी फिल्म का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मजबूत पकड़ बनाए रखने के बाद अब बुधवार के दिन फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 'बॉर्डर 2' ने लॉन्ग वीकेंड (शुक्रवार से लेकर सोमवार/26 जनवरी तक) पर 180 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्किंग डे शुरू होते ही मंगलवार को कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन 19.50 करोड़ के आसपास की कमाई यह बताती है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर क्रेज अभी भी बरकरार है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो पांच दिनों में 'बॉर्डर 2' ने 199.50 करोड़ की कमाई कर डाली है। अब ...