नई दिल्ली, जनवरी 2 -- Border 2 Film New Song: बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों के बीच इस वक्त काफी जबरदस्त बज बना हुआ है। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के रिलीज का सभी ने सालों इंतजार किया। जेपी दत्ता की 'बॉर्डर 2' में जहां कुछ पुराने कलाकार फिर से नजर आएंगे तो कई नई स्टार्स की एंट्री हुई है। इस वॉर-ड्रामा फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब 'बॉर्डर 2' रिलीज के पहले वरुण धवन ने अपनी 'घर कब आओगे' गाने की नई तस्वीरें शेयर की हैं,जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।वरुण ने दिखाई 'घर कब आओगे' के गाने की झलकियां दरअसल, 'बॉर्डर 2' एक्टर वरुण धवन ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'घर कब आओगे' गाने की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वरुण ने गाने की शूट...