Bokaro News: 73 पुलिस टीमों ने 143 ठिकानों पर की छापेमारी, गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी
बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर बुधवार रात फरार वारंटियों और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थानों की पुलिस ने 18 फरार वारंटी और आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को संबंधित अदालतों में प्रस्तुत करने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, अभियान को सफल बनाने के लिए 73 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसमें 240 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। टीमों ने जिले में चिह्नित 143 ठिकानों पर छापेमारी की। एसपी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्रों में संभावित ठिकानों पर दबिश दी और गिरफ्तारी के बाद आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.