बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: प्रखंड की चरगी पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय प्रगनैत टोला में स्थापना के 18 वर्ष बाद भी चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले 51 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विद्यालय परिसर में अक्सर पालतू मवेशियों के प्रवेश करने से पठन-पाठन प्रभावित होता है। वहीं, मध्यान भोजन के दौरान भी बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। प्रधानाध्यापक आदित्य प्रकाश महतो ने इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। 2008 में बना था दो कमरों का भवनप्रगनैत टोला में शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2008 में दो कमरों वाले विद्यालय भवन का निर्माण कराया गया था। तब से शिक्षक आदित्य प्रकाश महतो और शनिचर महतो बच्चों को शिक्षा दे...