Bokaro News: 5 सितंबर को नया मोड़ पर होगा विरोध जनजागरण कार्यक्रम : बीके चौधरी
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। संसद में जारी गतिरोध के बीच खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 पारित किए जाने के विरोध में एमआरडी विभाग में कार्यरत मजदूरों के बीच जनजागरण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष एनके सिंह ने की। मुख्य वक्ता जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड पिछड़े राज्यों में शामिल होने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को राज्य का विकास रास नहीं आ रहा है। इसी कारण खान एवं खनिज से झारखंड को मिलने वाली करीब 14 हजार करोड़ रुपये की वार्षिक राशि को विधेयक के माध्यम से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ देशव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.