बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के खिलाड़ियों ने द्वितीय बोकारो जिला गटका चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 48 पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- टाटा डीएवी भुइयांडीह के खिलाड़ियों का भव्य सम्मानचैंपियनशिप का आयोजन बोकारो गटका एसोसिएशन द्वारा 2 अगस्त को डीपीएस चास में आयोजित चैंपियनशिप में विद्यालय की बालक एवं बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालिका टीम ने 20 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 27 पदक अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को बालिका वर्ग में ओवरऑल द्वितीय उपविजेता ट्रॉफी भी प्राप्त हुई। यह भी पढ़ें- Ranch...