बोकारो, नवम्बर 1 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। आंखों में रोशनी लौटाना और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां भरना ही मानव सेवा का सबसे बड़ा धर्म है। इसी भावना को आत्मसात कर पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय पिछले करीब 45 वर्षों से नेत्र रोगियों की सेवा में जुटा है। यहां इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों के चेहरों पर ऑपरेशन के बाद लौटती मुस्कान इस संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कभी सीमित संसाधनों के बीच शुरू हुई यह सेवा आज क्षेत्र में नेत्र चिकित्सा के लिए एक विशिष्ट पहचान बना चुकी है। संस्थान का उद्देश्य जरूरतमंदों को निशुल्क नेत्र चिकित्सा उपलब्ध करान मानव कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाना है। चक्षु चिकित्सालय का यह सफर एक छोटे से खपरैल मकान से शुरू हुआ था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: 30 नेत्र रोगियों का क...