बोकारो, नवम्बर 27 -- Bokaro News: रोटरी क्लब चास की ओर से डेंटल एसोसिएशन बोकारो के सहयोग से जैन पब्लिक स्कूल में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 400 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के दांतों की जांच कर उन्हें दांतों की स्वच्छता और नियमित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के संयोजक डॉ. संजीव कुमार चंदन ने कहा कि स्वस्थ दांत बेहतर स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का आधार हैं। उन्होंने बच्चों को दांतों की नियमित सफाई, सही खान-पान और समय-समय पर चिकित्सकीय जांच के महत्व की जानकारी दी। साथ ही प्रतिदिन सुबह और रात में दो बार ब्रश करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 'मुस्कान आपकी, जिम्मेदारी हमारी' के संकल्प के साथ बच्चों के दंत स्वास्थ्य को लेकर यह पहल की गई है। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब की ओर से समय-स...