Bokaro News: 40 हजार 227 पेंशनधारियों को किया पेंशन भुगतान
बोकारो, अक्टूबर 24 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों को पेंशन राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 30,681 लाभुकों को अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक चार माह की पेंशन राशि के भुगतान की कार्रवाई एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से पूरी कर ली गई है। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 9,546 लाभुकों को अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक पांच माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है। इस प्रकार दोनों योजनाओं के कुल 40,227 लाभुको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.