बोकारो, जुलाई 8 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं व झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बैंक खातों में राशि का सफलतापूर्वक हस्तांतरण किया गया। इसके तहत जिले के 4.90 लाख से अधिक लाभुकों को पेंशन एवं सम्मान राशि का लाभ प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले के सही लाभुकों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ: डीसीमुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के 1,56,993 लाभुकों को 63 करोड़ 64 लाख 15 हजार रुपये की राशि अप्रैल, मई, जून एवं जुलाई के लिए उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के तहत 141 लाभुकों को 5 लाख 64 हजार रुपये, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महि...