बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: अंगवाली। एसआईआर-26 को लेकर पेटरवार प्रखंड के बेरमो विस-35 अंतर्गत अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में शनिवार को प्रखंड कार्यालय द्वारा बीडीओ संतोष कुमार महतो की उपस्थिति में लगाए गये शिविर में कुल नोटिस प्राप्त 359 मतदाताओं में 279 ही शिविर में उपस्थित हुए, जो अपना अनमेपिंग के कारण मांगे गये दस्तावेज जमा किये। नोटिस प्राप्त 80 मतदाताओं के दस्तावेज आज जमा नहीं हो सका। वहीं बूथ 256 से 258 तक के लिए सोमवार को कैंप लगाया जाएगा। बीएलओ अनीता देवी, पिंकी देवी, ऊषा देवी, पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उपमुखिया रियाज अहमद, पंचायत सहायक संगीता देवी, प्रखंड पर्यवेक्षक दीपक कुमार महतो, मेघनाथ, प्रेम कुमार दास, कोकिल रजवार, अब्बू रेहान, विजय प्रसाद, असगर अंसारी, समीर कुमार, रवि कुमार सिंहा, आशिक अंस...