बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: चंदनकियारी, प्रतिनिधि। इलेक्ट्रो स्टील प्लांट (वेदांता) में ट्रक चालक दुर्गा चरण महतो (55 वर्ष) की आकस्मिक मौत के बाद मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन करीब 30 घंटे बाद वार्ता के सफल होने के साथ समाप्त हो गया। बीती रात करीब तीन बजे हुई वार्ता में मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये मुआवजा और एक परिजन को नियोजन देने पर सहमति बनी। लगातार चले आंदोलन के बाद मृतक के परिजनों, ईएसएल वेदांता प्रबंधन और सियालजोरी थाना प्रभारी रंजीत यादव की मध्यस्थता में वार्ता हुई। बातचीत के दौरान सकारात्मक समाधान निकला और परिजनों ने मुआवजा एवं नियोजन के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। आंदोलन के दौरान मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नियोजन देने की मांग की थी। वार्ता के बाद 8 लाख रुपये मुआवजा और एक परिजन ...