बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। संभावित चक्रवात और 28 अक्टूबर को खराब मौसम की आशंका को देखते हुए चास बिजली विभाग और नगर निगम प्रशासन अलर्ट हो गया है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए पूरे चास विद्युत डिवीजन क्षेत्र में तारों, बिजली के खंभों और अन्य उपकरणों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए क्षेत्रवार कनीय अभियंताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। नदी-तालाब के आसपास से गुजरने वाले हाईटेंशन तारों और ढीले तारों पर विशेष नजर रखी जाएगी। दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद भी की जा सकती है। बिजली विभाग ने खराब मौसम के दौरान संभावित फॉल्ट और तकनीकी खराबी से निपटने के लिए टीमों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। वहीं, चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने 28 और 29 अक्टूबर को लेकर वार्डवार नि...