बोकारो, सितम्बर 7 -- Bokaro News: बृहद झारखंड कला-सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में 19 सितंबर को डहरे करम बेड़हा में विराट करम अखड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को गवई बराज डैम के समीप मंच की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनभागीदारी और शोभायात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन के संयोजक सह जिला परिषद सदस्य ने कहा कि विराट करम अखड़ा महज सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड की लोक परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का अभियान है। करम पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- करम पर्व की तैयारियों शुरू, 22 को रखा जाएगा उपवास कार्यक्रम के तहत चास स्थित स्व. जगन्नाथ महतो चौक से नयामोड़ बिरसा चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली ज...