बोकारो, अक्टूबर 24 -- चहारदीवारी के अभाव से विद्यालय की सुरक्षा पर सवाल Bokaro News: पेटरवार, रुस्तम अंसारी। प्रखंड के चरगी पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय प्रगनैत टोला में स्थापना के 18 वर्ष बाद भी चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले 51 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिसर में पालतू जानवरों के प्रवेश से पढ़ाई और मध्याह्न भोजन के दौरान बच्चों को परेशानी होती है। वर्ष 2008 में शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय के दो कमरों वाले भवन का निर्माण कराया गया था। यहां शिक्षक आदित्य प्रकाश महतो और शनिचर महतो बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। प्रधानाध्यापक आदित्य प्रकाश महतो ने चहारदीवारी निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक पहल नहीं हुई। चहारदीवारी ...