बोकारो, अगस्त 12 -- Bokaro News: बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) की ओर से बुधवार को बीएसएल प्रबंधन को स्थायी मजदूरों, ठेका मजदूरों, सेवानिवृत्त कर्मियों, अप्रेंटिस पास युवाओं, विस्थापितों तथा आश्रितों से संबंधित 14 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया।

प्रदर्शन और मांगें यूनियन कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण राम की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री पी.के. पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रबंधन मिलकर बोकारो इस्पात संयंत्र को निजी कॉरपोरेट घरानों के हाथों सौंपने की साजिश कर रहे हैं।

कर्मचारियों की नाराजगी उन्होंने आरोप लगाया कि सेल कर्मियों के वेतन पुनरीक्षण का 39 माह का एरियर अब तक भुगतान नहीं किया ग...