Bokaro News: 14 नवंबर को खरना व 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा पहला अर्घ्य
बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: बोकारो। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन अनुष्ठान को लेकर छठव्रतियों के घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। घरों की साफ-सफाई से लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी तक का सिलसिला जारी है। महापर्व के दौरान छठव्रती पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करेंगे। इस बार 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा। महापर्व के पहले दिन 13 नवंबर शुक्रवार को छठव्रती स्नान कर पवित्रता के साथ अरवा चावल का भात, कद्दू की सब्जी और चना दाल तैयार करेंगे। भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे। परिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.