बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चास नगर निगम ने साफ-सफाई और नए कलवर्ट निर्माण पर 10 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे। निगम प्रशासन ने दावा किया था कि इस बार बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसून की पहली ही तेज बारिश ने इन दावों की पोल खोल दी। मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों तक घुटनों तक पानी भर गया, जिससे निगम की कार्यप्रणाली और खर्च की गई राशि की उपयोगिता पर सवाल उठने लगे हैं। चिराचास, नंदुआथान, नवचेतन को-ऑपरेटिव, कृष्णापुरी कॉलोनी और बाबा नगर समेत कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर वर्ष टैक्स देने के बावजूद उन्हें जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझना पड़ता है। लोगों ने चेतावनी दी है ...