Bokaro News: 10 दिन से लापता वृद्ध का शव दुर्गा पहाड़ी के पास मिला, जंगली जानवर के हमले की आशंका
बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि । कसमार थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत ललमटिया निवासी 75 वर्षीय भीखू महतो का शव गुरुवार को दुर्गा पहाड़ी के समीप कारुजारा के पास बरामद किया गया। वे 11 अगस्त से लापता थे और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने पहाड़ी के किनारे एक क्षतविक्षत शव देखा। इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की पहचान ललमटिया निवासी भीखू महतो के रूप में की गई। शव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि वे किसी हिंसक जंगली जानवर का शिकार हुए होंगे। हालांकि उनकी मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने बताया कि 11 अगस्त की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.