बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: चास एसडीओ कार्यालय के समीप सड़क किनारे सतीश जायसवाल का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और आमरण अनशन गुरुवार को दसवें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सतीश जायसवाल ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों के समाधान की दिशा में पहल नहीं करता और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को कई बार मामले से अवगत कराया गया है। अनशन की अनुमति के लिए भी प्रशासन को पूर्व में आवेदन दिया गया था। इसके बावजूद अब तक मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: 90 वर्षीय मां के साथ आमरण अनशन पर बैठे माथुर चंद्र महतो, जमीन पर कब्जे का आरोप मजबूर होकर उन्हें आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्...