बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: चक्रवात 'अर्नब' के कारण भारी बारिश की आशंका से बेरमो के किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल तैयार है और कई किसान दीपावली के बाद कटाई शुरू करने की तैयारी में हैं। ऐसे में लगातार बारिश होने पर किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। क्षेत्र के किसानों को आशंका है कि तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी पकी धान की फसल गिर सकती है। वहीं, खेतों में पानी भरने से कटाई में परेशानी होगी। यदि कटी धान की फसल खुले में रखी रही, तो उसके भीगने से दानों की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कटाई और दानों की गुणवत्ता पर पड़ेगा असर : नावाडीह क्षेत्र के किसान बाबूराम मांझी, खुशलाल महतो...