बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: शनिवार को बालीडीह स्थित हॉली क्रॉस विद्यालय मदर मारिया टेरेसा सामाजिक प्रेरणा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की मैनेजर सिस्टर सैनी वर्गीस व प्राचार्या डॉ सिस्टर कीर्ति किरण ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि सामाजिक सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में सहयोग, संवेदना व जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक सेवा के इस कार्य में सहयोग करने वाले विद्यालय के कर्मचारियों, विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बच्चों में सेवा व परोपकार की भावना विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अवसर पर विद्यालय के आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, कपड़े...