बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: हॉट स्ट्रिप मिल की समस्याओं पर प्रबंधन-यूनियन बैठक, जल्द समाधान का आश्वासन बोकारो प्रतिनिधि। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ और हॉट स्ट्रिप मिल विभाग के दोनों मुख्य महाप्रबंधकों (सीजीएम) के बीच विभागीय समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विभागीय बैठकों में कर्मचारियों द्वारा उठाए गए लंबित मुद्दों को प्रबंधन के समक्ष रखा गया। प्रबंधन ने अधिकांश स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए आगामी कुछ महीनों में कार्ययोजना लागू करने का आश्वासन दिया। वहीं विभाग से बाहर के मुद्दों को संबंधित विभागों और उच्च प्रबंधन के समक्ष उठाकर समाधान कराने की बात कही गई। बैठक में इंसेंटिव रिवॉर्ड फॉर्मूला में संशोधन, क्रेन केबिन में कुर्सी, पारदर्शी शीशा और वातानुकूलन की व्यवस्था, क्रेन अनुरक्षण, पुलपिट और क्वाय...