बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स बोकारो इकाई की ओर से गुरुवार को सदर अस्पताल बोकारो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक गोपाल मुरारका के नेतृत्व में 40 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के प्रवक्ता संजय सोनी ने सर्वप्रथम रक्तदान करते हुए अन्य को भी रक्तदान को लेकर प्रेरित किया। मौके पर शामिल कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने कहा कि रक्त दान महादान होता है। स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। कहा कि स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकता है। इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह ने कहा कि रक्त कृत्रिम तरीके से नहीं बनाया जा सकता, इसलिए रक्तदान का विशेष महत्व है। उन्होंने रक्तदाताओं और समाजसेवियों को लोगों को रक्तदान के प्...