बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: गोमिया और आसपास के क्षेत्र वासियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले आर्डियर अस्पताल को करीब एक माह बाद पुनः चालू कर दिया गया है। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) आवेदन निरस्त किए जाने के बाद अस्पताल में नियमित चिकित्सा सेवा बंद थी।

अस्पताल की सेवाओं की बहाली अब रांची हाईकोर्ट के आदेश के बाद अस्पताल में चिकित्सा सुविधा पुनः शुरू की गई है। ओरिका गोमिया के एचआर रोशन सिन्हा ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध करा दिए गए थे। इसके बावजूद सीटीओ निरस्त किए जाने के बाद कंपनी प्रबंधन ने इस मामले को लेकर रांची हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट का आदेश हाईकोर्ट ने 16 सितंबर को अस्पताल को चालू करने का आदेश दिया। ...