बोकारो, नवम्बर 12 -- Bokaro News: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को दोबारा राज्यसभा भेजे जाने के विरोध में राजद की ओर से नया मोड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। इस दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक शुचिता और देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा मामला बताया। इस अवसर पर राजद झारखंड के प्रवक्ता घनश्याम चौधरी व बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा हरदीप सिंह पुरी को दोबारा राज्यसभा भेजकर केंद्र सरकार ने कई गंभीर सवालों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े कथित खुलासों और तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामले में सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए थी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजा गया। नेताओं ने आरोप ल...